गामा किरणन कक्ष | एईआरबी


गामा किरणन कक्ष | एईआरबी
होम
एईआरबी में कैरियर
निविदा
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फीड बैक फॉर्म
सूची A-Z
साइट हेल्प
अभिगम्यता विकल्प
Skip to main content
ENGLISH
एईआरबी का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत में आयनीकारक विकिरण तथा नाभिकीय ऊर्जा के कारण लोगों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को किसी भी प्रकार का अवांछित जोखिम न हो ।
गामा किरणन कक्ष / रक्‍त किरणक
स्‍वयं-पूर्ण शुष्‍क स्रोत भंडारण गामा किरणकों के व्‍यापारिक नाम हैं – गामा किरणन कक्ष, गामा कक्ष, रक्‍त किरणक या गामा सेल। ऐसे किरणक कई विश्‍वविद्यालयों, शैक्षणिक व अनुसंधान संस्‍थानों में अनुसंधान व विकास कार्यों में प्रयुक्‍त हो रहे हैं। इन्‍हें चिकित्‍सा व अनुसंधान कार्य के लिये अस्‍पतालों व रक्‍त बैंकों में रक्‍त व रक्‍त उत्‍पादों/घटकों के किरणन के लिये भी प्रयोग किया जाता है। इन किरणकों में दस से कई सौ TBq सक्रियता के Co-60 या Cs-137 स्रोत होते हैं। इन उच्‍चसक्रियता स्रोतों को दो उपकरणों में बंद तथा सीसे द्वारा परिरक्षित करके स्‍टेनलेस इस्‍पात की स्रोत के असेंबली में रखा जाता है। कई सौ Kev रेटिंग के एक्‍स-रे आधारित किरणन कक्ष भी अनुसंधान संस्‍थानों, अस्‍पतालों व रक्‍त बैंकों के रक्‍त तथा रक्‍त उत्‍पादों/घटकों के किरणन के लिये प्रयोग किये जाते हैं। रक्‍त किरणक एक प्रकार का गामा किरणन कक्ष है। रक्‍त व रक्‍त उत्‍पादों का गामा किरणों द्वारा किरणन रक्‍त-आधान के बाद अस्‍वीकारता के खतरे से बचने की स्‍थापित विधि है। गामा कक्षों का शैक्षणिक संस्‍थानों में भी अनुंसधान व विश्‍लेषण के लिये भी विस्‍तृत उपयोग होता है।
गामा किरणक कक्ष/रक्‍त किरणक का पात्र टाईप ‘B’ परिवहन पैकेज की आवश्‍यकताओं की पूर्ति के अनुरूप डिज़ाइन किया जाता है। किरणक का कुल भार 3 टन से 10 टन के बीच होता है अत: इसे ऐसे कमरे में स्‍थापित किया जाना चाहिये जिसका फर्श इस भार को सहन करने में सक्षम हो।
कम संख्‍या में कुछ किरणक कक्ष रेडियोनाभिक के बजाय एक्‍स-रे आधारित भी हो सकते हैं।
किरणन कक्ष के प्रयोग का एक उदाहरण :
आरोपण के लिये ऊतकों का किरणन किया जाता है तथा
किरणित उल्‍ब (omnion) को जलने के घाव पर आरोपित किया जाता है।
संरक्षा पहलू :
अंतर्निहित डिज़ाइन संरक्षा तथा परिरक्षण (टाईप B - पैकेजिंग) स्रोत की संरक्षा सुनिश्चित करते हैं। संरक्षा के बारे में प्रमुख मुद्दा स्रोत के समुचित निपटान को सुनिश्चित करना है।
नियामक आवश्‍यकतायें
गामा किरणन कक्ष का प्रापण
विन्‍यास की आवश्‍यकतायें
कार्मिकों की आवश्‍यकतायें एवं जिम्‍मेदारी
विकिरण निगरानी
स्रोत भरण एवं पुनर्भरण
विकमीशनन एवं निपटान
आपातस्थिति अनुक्रिया योजना एवं तैयारी
संबद्ध नियामक दस्‍तावेज़
गामा किरणन कक्ष
विकिरण सुविधाओं में रेडियोसक्रिय स्रोत की सुरक्षा
परिवहन के दौरान रेडियोसक्रिय स्रोत की सुरक्षा
निर्माता/आपूर्तिकर्ता के लिये आवश्‍यकतायें
गामा किरणन कक्षों/गामा सेल (वर्ग-1 किरणक) की प्राधिकृत प्रयोक्‍ताओं को आपूर्ति संबंधी विवरण का फार्म।
अतिरिक्‍त जानकारी
गामा किरणन कक्ष के लिये स्रोत पात्र की डिज़ाइन
गामा किरणन कक्ष के निर्माण के लिये गुणवत्‍ता आश्‍वासन कार्यक्रम का नमूना
आदर्श आपातस्थिति अनुक्रिया योजनायें एवं कार्यविधियां
विजिटर काउण्ट :
3238151
Last updated date:
अक्सर देखे गए
A-
A
A+
स्पॉट लाइट
परमाणु सुरक्षा पर कन्वेंशन
अद्यतन घटनाएँ
एईआरबी की गतिविधियाँ
औद्योगिक और अग्नि सुरक्षा
सुरक्षा प्रोमोशनल गतिविधियों
कार्यालय का पता
परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद,
नियामक भवन अणुशक्तिनगर,,
मुंबई 400094, भारत,
कार्य का समय
9:15 से 17:45 – सोमवार से शुक्रवार
वर्ष के सार्वजनिक अवकाशों की सूची
साइटमैप
डिस्क्लेमर
निजता नीति
प्रयोग की शर्तें
वेबसाइट शब्दावली
महत्वपूर्ण लिंक
पुस्तकालय
समाचार
कुकीज़ नीति
Please publish modules in
offcanvas
position.