Pt. Sundarlal Sharma (Open) University Chhattisgarh, Bilaspur

Source: http://www.pssou.ac.in

Archived: 2026-04-23 15:32

Pt. Sundarlal Sharma (Open) University Chhattisgarh, Bilaspur
Welcome & Greetings!
पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर की स्थापना का उद्देश्य राज्य के दूरवर्ती इलाकों में शिक्षा से वंचित समूहों के लिए दूरस्थ शिक्षा प्रणाली द्वारा विद्यार्थियों को ज्ञानदान, समर्थवान और कुशल बनाना है। आज दूरस्थ शिक्षा पद्धति को शिक्षा के क्षेत्र में सपनों को साकार करने वाली वैज्ञानिक पद्धति के रूप में जाना जाता है।
उच्च शिक्षा जीवन की गुणवत्ता के लिए जहां जरुरी है वहीं इसकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह जन सामान्य की पहॅुंच से अभी भी दूर है। सभी के लिए यह सर्व-सुलभ नहीं है। जो पारम्परिक उच्च शिक्षा के संस्थान हैं उनकी अपनी सीमांए है, और जो व्यक्ति उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते है उन सभी की आवश्यकता की पूर्ति इससे संभव नही है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मुक्त विश्वविद्यालय और संस्थाओं की अवधारणा इस बात के लिए महत्वपूर्ण है कि इनके माध्यम से उच्च शिक्षा उन सभी के लिए उपलब्ध हो जाती है जो इसे प्राप्त करना चाहते है, भले ही उनकी उम्र कुछ भी हो, किसी भी व्यवसाय में हो, या किसी भी कार्य में और किसी भी परिस्थितियों में हो, यदि वे उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो मुक्त विश्वविद्यालय या मुक्त संस्थाओं के माध्यम से शिक्षा उनके लिए उपलब्ध रहता है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के साथ ही राज्य शासन ने पं. सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय की स्थापना की है। इस द्रष्टि से छत्तीसगढ़ देश के अन्य प्रान्तों और इतना ही नहीं, पूरे विश्व में उच्च शिक्षा के जो आयाम हैं उनमें कदम से कदम मिलाकर यहां के नागरिकों के लिए यह व्यवस्था की गई है।
मेरी शुभकामना है कि जो विद्यार्थी इस विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहें हैं वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करेंगे और विश्वविद्यालय उनके आवश्यकता के अनुरुप गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायक होगा। मेरी सारी शुभकामना विद्यर्थियों के साथ है।
प्रो. वी. के. सारस्वत
कुलपति
Student Corner
Click Here
Online Services
Click Here
NCC
Public Self Disclosure
B.Ed. & D.El.Ed. Programme
Ph.D. Programme
M.B.A. Programme
Recruitment
TENDER NOTICE
Student Grievance Redressal
Anti Ragging Cell
Notice Board
23/04/2026
वि. वि. के स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष (इतिहास ) सत्र जुलाई - जून 2026 में प्रवेशित छात्र/छात्रों की सैद्धांतिक विषय की सम्पर्क कक्षा के सम्बन्ध में सूचना।
21/04/2026
एम ए संस्कृत (प्रथम वर्ष ) सत्र जुलाई - जून 2025-26 में प्रवेशित छात्र/छात्रों की सम्पर्क कक्षा के सम्बन्ध में सूचना।
21/04/2026
वि. वि. के सप्तम दीक्षांत समारोह हेतु द्वितीय Gem Bid सबंधी सूचना।
view more
Latest Events
Tuesday, September 16, 2025
छत्तीसगढ़ : कल आज और कल विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रिय संगोष्ठी
Saturday, March 29, 2025
विश्वविद्यालय का २१ वां स्थापना दिवस समारोह
Thursday, February 27, 2025
एक दिवसीय व्याख्यान : एक राष्ट्र एक चुनाव पर एक दिवसीय व्याख्यान
Sunday, February 02, 2025
भारत में सामाजिक परिवर्तन के उपेक्षित आयाम विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
Saturday, December 21, 2024
पण्डित सुन्दरलाल शर्मा जी की 144 वीं जयंती एवं कुल उत्सव
Saturday, July 06, 2024
विश्वविद्यालय का षष्ठम दीक्षांत समारोह