हरिदेव जोशी विश्वविद्यालय

Source: https://www.hju.ac.in

Archived: 2026-04-23 15:33

हरिदेव जोशी विश्वविद्यालय
ताजा खबर
Revised Time-Table PG 2nd, 4th & UG 2nd, 4th, 6th Semester Internal & BACK Examination APRIL-2026 (NEP-2020)Apr 21, 2026
सत्र 2025-26 के द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सैमेस्टर की आंतरिक परीक्षा संबंधी आवश्यक सूचना।
भुगतान करें
वैबमेल
लॉग इन करें
संपर्क करें
भुगतान करें
संपर्क करें
वैबमेल
लॉग इन करें
श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे
कुलाधिपति, माननीय राज्यपाल
विस्तृत परिचय
प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय
कुलगुरु
विस्तृत परिचय
विश्‍वविद्यालय: एक परिचय
मीडिया और जनसंचार के लगातार बढ़ते हुए आकार, विविधता और अर्थ-बहुलता के दौर में राजस्थान सरकार द्वारा हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय (एचजेयू) की स्थापना को एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण क़दम के रूप में याद रखा जाएगा। वस्‍तुस्थिति यह है कि हमारे शैक्षिक संस्‍थानों में मीडिया के क्षेत्र में उभरे नये अभिरूपों और नवाचारों के अध्‍ययन-अध्‍यापन की कोई विधिवत् व्‍यवस्‍था मौजूद नहीं है। राजस्थान विधानमंडल के अधिनियम संख्या 11, वर्ष 2019 के अंतर्गत गठित यह विश्‍वविद्यालय मीडिया-अध्‍ययन के क्षेत्र में इसी अभाव की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है।
और जानकारी
पाठ्य-योजना
पीजी डिप्‍लोमा
स्नातक
स्नातकोत्तर
शोध (पीएच-डी)
पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक हेल्थ एंड मास कम्युनिकेशन
पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक हेल्थ एंड मास कम्युनिकेशन
जनस्वास्थ्य संचार के क्षेत्र में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के दृष्टिकोण से एक बहुमूल्य विकल्प है।
विस्तार से जानें
पीजी डिप्‍लोमा इन ब्रॉडकास्‍ट जर्नलिज्‍म
पीजी डिप्‍लोमा इन ब्रॉडकास्‍ट जर्नलिज्‍म
इस कार्यक्रम में ऐसे पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं, जो देश में रेडियो एवं टेलीविजन उद्योग की कार्यप्रणाली के बारे में विद्यार्थियों की अंतर्दृष्टि विकसित करते हैं।
विस्तार से जानें
पीजी डिप्लोमा इन फोटोग्राफी
पीजी डिप्लोमा इन फोटोग्राफी
इस डिप्‍लोमा पाठ्यक्रम का उद्देश्‍य फोटोग्राफी को पेशे या रोज़गार के रूप में चुनने वाले विद्यार्थियों को सृजनात्मक और तकनीकी कौशल का उपलब्ध करवाना है।
विस्तार से जानें
पीजी डिप्लोमा इन डैस्कटॉप पब्लिशिंग
पीजी डिप्लोमा इन डैस्कटॉप पब्लिशिंग
पत्र-पत्रिकाओं, किताबों, विभिन्न प्रयोजनों के कार्ड, स्‍टेशनरी, कैटलॉग, पैम्‍फलेट, विज्ञापनों आदि में डीटीपी का उपयोग अब आम हो चुका है।
विस्तार से जानें
स्नातक पाठ्यक्रम
यह पाठ्यक्रम तीन वर्ष की अवधि का होगा। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की ज़रूरी जानकारी मुहैया कराने के साथ जनसंचार और मास मीडिया के विभिन्न आयामों का शिक्षण और प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस अध्ययन योजना में परंपरागत प्रिंट मीडिया के साथ रेडियो-टीवी, फ़ोटोग्राफ़ी, वैब/ऑनलाइन मीडिया, सोशल मीडिया, मीडिया प्रबंधन, विज्ञापन व लोक-संपर्क आदि की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। समाचार, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवाचार पाठ्यक्रम में बुनियादी रूप से शरीक किए गए हैं।
विस्तार से जानें
एमए (मीडिया अध्‍ययन)
एमए (मीडिया अध्‍ययन)
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को इस तरह प्रशिक्षित करना है कि वे मीडिया उद्योग में एक कुशल पेशेवर के बतौर काम कर सकें।
विस्तार से जानें
एमए (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया)
एमए (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया)
यह एक ऐसा डिग्री पाठ्यक्रम है जो वर्तमान दौर में तेज़ी से बदलते इलेक्ट्रॉनिक मीडिया उद्योग के लिए कुशल-प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत को पूरा करता है।
विस्तार से जानें
एमए (विज्ञापन और जनसम्पर्क)
एमए (विज्ञापन और जनसम्पर्क)
इस पाठ्यक्रम में जनसंपर्क और विज्ञापन की बुनियादी और समकालीन अवधारणाओं को शामिल किया गया है।
विस्तार से जानें
एमए (न्‍यू मीडिया)
एमए (न्‍यू मीडिया)
पिछले एक दशक में दुनिया में और भारत में भी सोशल मीडिया संवाद, सूचना और नैटवर्किंग के एक शक्तिशाली प्‍लेटफॉर्म के रूप में उभरा है।
विस्तार से जानें
एमए (विकास संचार)
एमए (विकास संचार)
विकास संचार और सामाजिक कार्य के इस संयुक्त अध्ययन में एक दोहरी नवीनता निहित है।
विस्तार से जानें
शोध (पीएच-डी)
इस पाठ्यक्रम का उद्देश्‍य पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में उपलब्ध तथ्यों और जानकारी के विवेचन के साथ मौलिक संधान को बढ़ावा देना है। मीडिया के क्षेत्र (इंडस्‍ट्री) और उसकी अकादमिक शाखाओं में गहन अध्‍ययन की रुचि रखने वालों को यह शोध-पाठ्यक्रम नई संभावनाएँ प्रदान करेगा।
प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को शोधार्थी के रूप में पंजीकृत होने से पहले छह माह का 'कोर्स वर्क' करना होगा। इस आयोजन में शोधार्थी पत्रकारिता और जनसंचार के विभिन्‍न पहलुओं पर शोध की कार्यविधि और प्रवृत्तियों से परिचित हो सकेंगे।
विस्तार से जानें
पुस्तकालय
विश्वविद्यालय में पुस्तकालय जानकारी और ज्ञान का ख़ज़ाना होता है, जो विद्यार्थियों और शिक्षकों के विकास में अहम भूमिका अदा करता है। हरिदेव जोशी विश्वविद्यालय अपने समृद्ध पुस्तकालय के बल पर उत्कृष्टता के एक केंद्र के बतौर उभरेगा, जहाँ दुर्लभ कृतियों, पुरानी पत्रिकाओं और नवीनतम पुस्तकों तथा मीडिया पर अन्य दृश्‍य-श्रव्‍य सामग्री का संचयन होगा।
यह पुस्तकालय विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए एक सघन पाठ्य-सामग्री ही नहीं, संदर्भ सामग्री और शोध के जर्नल उपलब्ध करवाएगा। यहाँ मीडिया से संबंधित पुस्तकें और अन्य सामग्री क़ानून, इतिहास, संचार शोध, सिनेमा अध्ययन, विकास पर्यावरणीय मुद्दों, विज्ञापन और जनसंपर्क समेत अन्य विषयों पर उपलब्ध होंगी। पुस्तकालय में हिंदी और अंग्रेज़ी के समाचार-पत्रों के साथ सामयिक पत्रिकाएँ भी पढ़ी जा सकेंगी।
और जानकारी >
शिक्षक समूह
डॉ. मनोज कुमार लोढा
एसोसिएट प्रोफ़ेसर
डॉ. अजय कुमार सिंह
सहायक प्रोफ़ेसर
डॉ. शालिनी जोशी
सहायक प्रोफ़ेसर
डॉ. ऋचा यादव
सहायक प्रोफ़ेसर
डॉ. अनिल कुमार मिश्र
सहायक प्रोफ़ेसर
डॉ. रतन सिंह शेखावत
सहायक प्रोफ़ेसर
गरिमा श्री
सहायक प्रोफ़ेसर
वैबिनार / विशेष व्याख्यान
जयपुर, 17 अगस्त 2023
पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में उभरती संभावनाएं।
जयपुर, 12 जून 2023
एचजेयू एवं यूएनएफपीए के बीच एमओयू।
26 नवंबर, 2022
संविधान दिवस पर विशेष व्याख्यान: भारतीय लोकतंत्र की जड़ें और मीडिया
जयपुर, 10 अक्टूबर 2022
संचार और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एचजेयू ने जोधपुर स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
महत्त्वपूर्ण लिंक
राज भवन , राजस्थान
उच्च शिक्षा विभाग
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
सूचना और जनसम्पर्क विभाग
भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई)
मीडिया लिंक
भारतीय प्रेस परिषद्
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया
न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन
संपर्क करें
0141 - 2710122
info@hju.ac.in
कॉपीराइट © 2020. सभी अधिकार hju.ac.in के पास सुरक्षित हैं।